रानी पद्मावती बनकर बड़े पर्दे पर सबका दिल जीतने वाली दीपिका पादुकोण की तरह ही अब एक और लड़की का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। उसने न सिर्फ लहंगा और शाही गहने पहनकर लुक री-क्रिएट किया, बल्कि अपनी खूबसूरती से सबको फिदा कर गई।

तस्वीरों में लड़की के चेहरे पर रानी जैसे तेज और कपड़ों में शाही ठाठ- बाट साफ देखने को मिल रहे हैं। जिससे नजरें हटाना तो जैसे मुश्किल- सा हो गया। खूबसूरती के मामले में भी वह दीपिका से कुछ कम नहीं लग रही है और अब उसका रॉयल लुक खूब तारीफ बटोर रहा है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @kajal_pahariya)
लाल लहंगा पहन आइकॉनिक लुक किया री-क्रिएट
दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं फैशन इंफ्लुएंसर काजल पहारिया की, जिन्होंने इस आइकॉनिक लुक को री-क्रिएट किया है। लहंगे से लेकर, गहनों, मेकअप और हेयर स्टाइल तक, काजल ने हर एक एलिमेंट का ख्याल रखकर इस लुक को बनाया। तभी तो इसे देखते ही एक पल में ही सब निहारते रह गए।
हैवी ब्लाउज से मिला रॉयल लुक
Tags:
lifestyle